सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग में दुसरी बार उतरी भोजपुरी सितारों की क्रिकेट टीम भोजपुरी दबंग अब सबसे ज्यादा लोकप्रिय कामेडी शो कामेडी विथ कपिल में भी अपनी दबंगई दिखायेगी ।
जी हां इस शो में भोजपुरी दबंग के कप्तान और भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार मनोज तिवारी के साथ साथ उपकप्तान और भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा भोजपुरी सुपर स्टार रविकिशन भी नजर आयेंगे। इस शो के सेट पर पहुचे तीनो भोजपुरी दिग्गजो ने ना सिर्फ शो में मौजूद दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया बल्की खुद कपिल भी इनकी हाजिर जवाबी से दंग रह गये।
खुद मनोज तिवारी ,रविकिशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ साफ कहते हैं कपिल के कामेडी भरे सवाल से बचना संभव नहीं है। उधर कपिल भी इन भोजपुरिया दिग्गजो की जमकर तारीफ करते हुये नजर आये और कहा कि वाकई मजा आया इन सितारों के साथ ।
कामेडी विथ कपिल में भी दबंगई दिखायेगे भोजपुरी दबंग
No comments:
Post a Comment