Pages

Saturday 15 February 2014

धोनी के शहर में पहुंची भोजपुरी दबंग

क्रिकेट की दुनिया के सरताज और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के शहर रांचि में चौका छक्का लगाने के लिये भोजपुरी दंब टीम रांचि पहुंच गयी है।


धोनी के शहर में पहुंची भोजपुरी दबंग


सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग मे दुसरी बार उतरी भोजपुरी दबंग के कप्तान और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी शुक्रवार को सुबह रांचि पहुंचे जबकि उनकी टीम के सभी बाकी सदस्य शनिवार को रांचि पहुंच रहे हैं। विमान तल से मनोज तिवारी का जबरदस्त स्वागत किया गया । उनकी रैली निकाली गयी और खुले जीप से उनको होटल तक माला फुल से लादकर ले जाया गया। उनके साथ भोजपुरी दबंग की प्रबंधन टीम भी थी। 16 फरवरी को रांची के झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग 4 के मैच में भोजपुरी दबंग का मुकाबला चेन्नई राइनोज से जबकि बंगाल टाइगर का मुकाबला केरला स्ट्राइकर से होगा . अहम् मुकाबले के लिए भोजपुरिया सितारो की टीम भोजपुरी दबंग के सभी दबंग  शुक्रवार को  रांची  पहुंचे  हैं। भोजपुरी दबंग के जन संपर्क अधिकारी रंजन सिन्हा ने बताया की दर्शको के बीच इस मैच के प्रति आम लोगो में जागरूकता और अपनी टीम की तैयारी की जानकारी क्रिकेट क्रिकेट प्रेमियों तक पहुचने हेतु से भोजपुरिया सितारे आज ही विभिन्न शॉपिंग मॉल में दर्शको से सीधा संवाद स्थापित करेंगे . यह कार्यक्रम होगा शाम ४ बजे स्प्रिंग मॉल , 5 बजे हाई स्ट्रीट मॉल , 6 बजे ईस्टर्न मॉल में।



धोनी के शहर में पहुंची भोजपुरी दबंग

No comments:

Post a Comment