Pages

Wednesday 12 February 2014

वीणा सिनेमा हॉल में दर्शको से रुबरु हुई अक्षरा व प्रकाश जैस

पटना १० फरवरी , भोजपुरी फिल्मो के संकट मोचन कहे जाने वाले सुजीत तिवारी की भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा २ इसी शुक्रवार ( ७ फरवरी को ) बिहार व मुम्बई के लगभग डेढ़ सौ सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है और फ़िल्म को अप्रत्याशित सफलता मिलती नज़र आ रही है ।


वीणा सिनेमा हॉल में दर्शको से रुबरु हुई अक्षरा व प्रकाश जैस


प्रतिज्ञा २ भोजपुरी फ़िल्म जगत की पहली ऐसी फ़िल्म है जो बिहार में ९१ सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हुई है। आज फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता प्रकाश जैस पटना के वीणा सिनेमा हॉल पहुचे और दर्शको के साथ फ़िल्म का लुत्फ़ उठाया। उन्होंने दर्शको से सीधा संवाद स्थापित किया।


अक्षरा ने बताया की प्रतिज्ञा २ को प्रमोट करने के लिए हिंदी फिल्म धूम ३ और जय हो का सहारा लिया और इन फिल्मो के साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया। अभिनेता प्रकाश जैस ने बताया कि उनकी इमेज एक हास्य कलाकार की है लेकिन इस फ़िल्म में वो खलनायक के रूप में हैं।


अक्षरा ने बताया की इसी महीने वो पटना और मनेर में सी पी आई मूवीज की अगली फ़िल्म तिरंगा की शूटिंग करेंगी। तिरंगा भोजपुरी की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जिसमे हिंदुस्तान – पाकिस्तान की प्रेम कथा शामिल होंगी।



वीणा सिनेमा हॉल में दर्शको से रुबरु हुई अक्षरा व प्रकाश जैस

No comments:

Post a Comment