सिने जगत में तीन किरदार जय, बीरू व बसंती बेहद लोकप्रिय है और यह तीनों नाम सुनते ही एक खास चित्र जेहन में उतर जाता है. अब शीघ्र ही रूपहले परदे पर यह तीनों किरदार अपने भिन्न-भिन्न कारनामों के साथ सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने वाले हैं.
आर डी आर क्रियेशन के बैनर के अंतर्गत निर्माता आर डी आर की फिल्म ‘जय बीरू और बसंती’ का मुहूर्त मुंबई के मोतीलाल नगर स्टूडियो में किया गया. लेखक निर्देशक रमा शंकर के अनुसार यह पूरी तरह से सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी.
गीतकार संजित कुमार निर्मल, संगीतकार सिद्धार्थ बोस, संवाद लेखक संजय सुहाना, नृत्य निर्देशक केदार सुब्बा और एंथोनी तथा मारधाड़ निर्देशक हीरा लाल यादव हैं.
केंद्रीय भूमिका में प्रिंस राजपूत, रीतिका शर्मा, नवोदित जमाल खान, पलक तिवारी, सी पी भट्ट, संजय वर्मा तथा हीरा लाल यादव नजर आएगें.
शूटिंग शीघ्र ही लखनऊ एवं मुंबई के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जाएगी.
‘जय बीरू और बसंती’ का मुहूर्त संपन्न हुआ
No comments:
Post a Comment